01 April 2023

दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म सनातन

सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्अराचीन धर्पम है जिसे हिंदू धर्म के वैकल्पिक नाम से भी जाना जाता है. वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिये 'सनातन धर्म' का नाम मिलता है. 'सनातन' का अर्थ है - शाश्वत या 'सदा बना रहने वाला', अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त. सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है, जो किसी समय पूरे बृहत्तर भारत (भारतीय उपमहाद्वीप) तक व्याप्त रहा है. विभिन्न कारणों से हुए भारी धर्मान्तरण के उपरांत भी विश्व के इस क्षेत्र की बहुसंख्यक जनसंख्या इसी धर्म में आस्था रखती है. 
सनातन धर्म जिसे हिन्दू धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहा जाता है. भारत

दुनिया की सबसे प्राचीन पुस्तक ऋग्वेद

ऋग्वेद को भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे प्राचीन पुस्तक होने का गौरव प्राप्त है. वेद मानव सभ्यता के लगभग सबसे पुराने लिखित दस्तावेज हैं. वेदों की 28,000 पांडुलिपियां भारत में पुणे के ‘भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में रखी हुई हैं. इनमें से ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां बहुत ही बहुत ही महत्वपूर्ण हैं जिन्हें यूनेस्को ने विरासत सूची में शामिल किया है. यूनेस्को ने ऋग्वेद की 1800 से 1500 ईपू की 30 पांडुलिपियों को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया है. उल्लेखनीय है कि यूनेस्को की 158 सूची में भारत की महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की सूची 38 है. ऋग्वेद के बाद यजु, फिर साम और बाद में अथर्व लिखा गया.